Aapka Rajasthan

Nagaur राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले गए

 
Nagaur राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले गए
नागौर न्यूज़ डेस्क, नागौर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महर्षि जनार्दन गिरि पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को सुकन्या समृद्धि खाते भेंट किए गए। बालिका दिवस पर महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। संगठन प्रशासक आनंद पुरोहित ने बताया कि दामोदर ओझा की प्रेरणा से विद्यालय के शुभचिंतकों के सहयोग से 10 वर्ष तक की बालिकाओं के खाते खोले गये. प्राचार्य महेंद्र सिंह चारण ने बताया कि आर्थिक स्वावलंबन और बचत की आदत विकसित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के 25 फार्म डाकघर द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन भरे गए हैं और यह प्रक्रिया जारी है.