Aapka Rajasthan

युवक को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक से स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा, जानें मामला

 
युवक को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक से स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा, जानें मामला 

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा राजस्थान का एकमात्र ऐसा शहर है, जो पूरे देश में कोचिंग सिटी के नाम से मशहूर है। पूरे देश से छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग करने के लिए कोटा का रुख करते हैं। हालांकि, इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आलम ये है कि शहर की पुलिस भी परेशान हो गई है। हाल फिलहाल में शहर की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक प्रेमी जोड़ा बाइक पर हुड़दंग करते हुए नजर आ रहे है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी प्रेमी जोड़े को तलाश कर रही है, जो बाइक पर स्टंट करने के बाद से लापता है।

दरअसल कोटा में किशोर सागर पाल के नजदीक यह वीडियो बनाया गया है। एक लड़का पावर बाइक पर लड़की को बिठाने के बाद बाइक को स्टंट कर रहा है। लड़की को पीछे बिठाने के बाद बाइक को भीड़ भरे रास्तों में तेजी से दौड़ा रहा है और उसके बाद बाइक के स्टैंड के जरिए चिंगारियां निकालकर दहशत फैला रहा है। फिर बाइक को स्टंट करा रहा है। यह सारा वीडियो उसके साथ चलने वाला दूसरा बाइक सवार शूट कर रहा है।

सोशल मीडिया पर फेमस होने के चाहत

कोटा में वायरल हो रहे वीडियो से दहशत तो फैली ही और साथ ही अश्लील हरकतों से लोगों को गुस्सा भी आया। यह सब कुछ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल फेमस होने की कवायद है। वीडियो वायरल हो गया है और इस प्रेमी जोड़े को पुलिस तलाश रही है। इससे पहले कुछ दिन पहले भी इसी तरह का एक वीडियो आया था। जिसमें बाइक पर लड़की और लड़का लिप लॉक कर रहे थे। बाद में पुलिस ने दोनो को अरेस्ट कर लिया था और दोनो ने माफी मांगी थी।