Aapka Rajasthan

Kota में विवाहिता ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

 
Kota में विवाहिता ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा कीटनाशक पीने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले महिला ने अपने घर पर कीटनाशक पीकर जान देनी की कोशिश की थी। तब परिवार ने कोटा एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। महिला सुनीता (35) बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र के बलकासा गांव की रहने वाली थी। शादी को 15 साल हो चुके। उसके दो बच्चे है।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान मौजूद परिजन।

परिवार ने तनाव में होने से किया मना

पति ग्यारसीलाल ने बताया कि वह खेती करते है। 7 फरवरी को खेत पर गए थे। घर में पत्नी सुनीता अकेली थी। खेत से वापस लौटने पर सुनीता अचेत पड़ी थी। इलाज के लिए कापरेन हॉस्पिटल लेकर गया। उसने कीटनाशक पीने की बात बताई। तबियत में सुधार नहीं होने पर उसे कोटा रेफर किया। जहां उसकी मौत हो गई। सुनीता के कोई तनाव नहीं था। किसी तरह की परेशानी भी नहीं थी।उसने कीटनाशक क्यों पीया इसकी जानकारी नहीं। कापरेन थाना ASI भंवर लाल ने बताया कि महिला ने दो दिन पहले कीटनाशक पीया था। उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी कारण सामने नहीं आए है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।