Aapka Rajasthan

Kota आईटी और निगम के विवाद में फंसा नाला जाम होने से कॉलोनी के घरों में भर रहा पानी

 
Kota आईटी और निगम के विवाद में फंसा नाला जाम होने से कॉलोनी के घरों में भर रहा पानी

कोटा  न्यूज़ डेस्क, कोटा बूंदी रोड पर लैंडमार्क के सामने यूआईटी का बनाया एक नाला काॅलाेनी वालाें के लिए सिरदर्द बन गया। ढलान सही नहीं हाेने से आए दिन यह नाला जाम हाे जाता है। इसका पानी सड़क व काॅलाेनी के घराें में भर जाता है। लाेग नाले की सफाई के लिए नगर निगम में शिकायत करते हैं। निगम नाला सही नहीं बना हाेना कहकर टाल देता है। यूआईटी में शिकायत पर सफाई का जिम्मा निगम का बताया जाता है। यही कारण कि पिछले साल भी मामूली बारिश में लैंडमार्क से लेकर कुन्हाड़ी पेट्राेल पंप तक सड़क पर पानी भर गया था। कई दिनाें तक लाेग परेशान हुए थे।

इस बार भी बारिश में ऐसी ही समस्या हाेगी। उत्तर नगर निगम के वार्ड 28 में महावीर मिशन हाॅस्पिटल और कुन्हाड़ी पेट्राेल पंप के बीच में यूआईटी ने यह नाला बनवाया था। नाला बनाने के बाद उस पर लाल पत्थर लगाकर साैंदर्यीकरण किया लेकिन सही ढलान और निकासी का ध्यान ही नहीं रखा। क्षेत्रवासी डाॅ. आरबी सिंह का कहना है कि इस संबंध में पार्षद पूजा सुमन से लेकर नगर निगम और यूआईटी के अधिकारियाें काे कई बार बता चुके हैं। इस नाले काे क्राॅस करवाकर कुन्हाड़ी पेट्राेल पंप वाले मुख्य नाले से मिलाना था, जाे नहीं मिलाया गया। समस्या के बारे में मुझे लाेगाें ने बताया है। मामला संज्ञान में आने पर शुक्रवार काे ही माैके पर जाकर देखा। निगम के स्तर पर जाे भी समाधान हाे सकेगा, वाे करवाया जाएगा। मंजू मेहरा, महापौर उत्तर निगम नाले की बनावट की समस्या नहीं है। वह तो नया बनाया है। मुख्य समस्या सफाई की है। इस संबंध में नगर निगम काे बता दिया है। सफाई हाेते ही समस्या खत्म हाे जाएगी। - ज्ञानसिंह मीणा, एईएन यूआईटी