Aapka Rajasthan

Kota सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

 
Kota सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

कोटा न्यूज़ डेस्क, शहर में चोरी की घटना कम नहीं हो रही। अब अनंतपुरा थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली चुराकर रफूचक्कर हो गया। बदमाश चोरी के ट्रैक्टर ट्रॉली से शहर में करीब 6 किमी तक घूमा। दशहरा मैदान के पास से ओझल हो गया। पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाने में दी है।

सड़क पर खड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी। - Dainik Bhaskar

शहर में घुमाता रहा ट्रैक्टर

महावीर नगर तृतीय निवासी परिवादी संजय सिंघल ने बताया कि उनकी विश्वकर्मा सर्किल के पास बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई की दुकान है। उनके पास ट्रैक्टर ट्रॉली है। जो दुकान के आसपास सड़क किनारे खड़े रहते हैं। 3 जून की रात को अज्ञात बदमाश सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराकर ले गया। सुबह आकर देखा तो ट्रैक्टर ट्रॉली नजर नही आए। सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में बदमाश घटोत्कच सर्किल से कोटा डेयरी की तरफ ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाता हुआ नजर आया। फिर चंबल गार्डन के सामने वाले रोड़ से दशहरा मैदान तक आया। यहां तक बदमाश की लोकेशन ट्रेस हुई। इसके बाद बदमाश का पता नहीं लगा कि वो किस साइड गया। 5 जून को पुलिस ने शिकायत दर्ज की। अभी तक ट्रैक्टर ट्रॉली चोर का पता नहीं लगा।