आज देवशयनी एकादशी पर इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, वीडियो राशिफल में जाने किसे मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

6 जुलाई 2025 को एकादशी तिथि रात्रि 9:14 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी। वहीं, विशाखा नक्षत्र रात्रि 10:42 बजे तक रहेगा, जिसके बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू होगा। योग साध्य रात्रि 9:27 बजे तक रहेगा। इसके बाद शुभ योग शुरू होगा। वणिज करण सुबह 8:08 बजे तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण रात्रि 9:14 बजे तक रहेगा। इसके बाद बव करण शुरू होगा। चंद्रमा दोपहर 4:01 बजे तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, शुक्र वृष राशि और सूर्य व बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे। मंगल और केतु सिंह राशि और बुध कर्क राशि में रहेंगे। राहु कुंभ राशि और शनि मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 6 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
आप कुछ सोचते हैं, होता कुछ और है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना के बने लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं, खर्चे बढ़ेंगे।
वृषभ
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा। निजी संबंध मधुर बनेंगे।
मिथुन
लंबे समय से चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग हैं। भय बना रहेगा, संतान के व्यवहार से दुखी रहेंगे।
कर्क
सोचने-समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय बीतेगा। धन लाभ के शुभ अवसर मिलेंगे। विवादों में कमी आएगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।
सिंह
परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब होगा। कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, धैर्य से काम लें। आज चुप रहना ही हितकर रहेगा।
कन्या
समय के उतार-चढ़ाव से निराश रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की आशंका है। नियमित दिनचर्या बनाए रखना लाभदायक रहेगा।
तुला
आपकी लोकप्रियता के कारण शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-सम्मान और लाभ के प्रबल योग बनेंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। संपत्ति संबंधी विवाद समाप्त होंगे।
वृश्चिक
अपने खान-पान में सामंजस्य बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। पेट संबंधी रोग से पीड़ित रहेंगे, दिन सामान्य है।
धनु
आपको लगेगा कि समय अनुकूल है। लंबे समय से अटके मामले आज गति पकड़ेंगे। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा करने से बचें।
मकर
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कल्पना से परे काम हो रहा है। लाभ के मुकाबले हानि का अनुपात कम रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव होंगे।
कुंभ
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। आज धन लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी।
मीन राशि
आपको लगेगा कि समय अनुकूल है। व्यापार बदलने में जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है।