Aapka Rajasthan

Kota में बनेगा प्रदेश का पहला क्रोकोडाइल पार्क, वीडियो में देखें कैसे एक सागर से बना थार मरुस्थल

 
Kota में बनेगा प्रदेश का पहला क्रोकोडाइल पार्क, वीडियो में देखें  कैसे एक सागर से बना थार मरुस्थल

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा   शहर की नदियों, तालाब, नालों व जलस्रोतों में बड़ी संख्या में मिलने वाले मगरमच्छों का संरक्षण और मगरमच्छों से लोगों को दूर रखने के लिए कोटा के देवली अरब में वनभूमि पर बनने वाला प्रदेश का पहला क्रोकोडाइल पार्क कागजों से बाहर नहीं आ पाया है।वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि क्रोकोडाइल पार्क देवली अरब पर स्मृति वन के निकट 2.5 हैक्टेयर भूमि पर विकसित किया जाना था। इसके लिए अनुमानित कीमत 1.28 करोड़ रुपए आंकी गई थी। कोटा में चंबल, चंदलोई, किशोरपुरा तालाब समेत रायपुरा नाले में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं। बरसात में तो कॉलोनियों में भरने वाले पानी में भी मगरमच्छ नजर आना आम बात है। ऐसे में पानी वाले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को मगरमच्छों से हमेशा खतरा बना रहता है।

दर्जनों मगरमच्छों का होता है रेस्क्यू : कोटा में वन विभाग की ओर से वर्षभर में दर्जनों मगरमच्छों का रेस्क्यू किया जाता है। ऐसे में क्रोकोडाइल पार्क की जरूरत महसूस की गई और मगरमच्छ संरक्षण, पर्यटन और शोधार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए योजना बनाई गई। क्रोकोडाइल पार्क बनाने पर कोटा के पर्यटन को भी इससे लाभ होता। इसके अलावा क्रोकोडाइल और वन्यजीवों का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को भी इससे लाभ होता है।

डाइवर्जन चैनल से जुड़ेगा पार्क : ढाई हैक्टेयर में क्रोकोडाइल पार्क विकसित कर उसे डाइवर्जन चैनल के माध्यम से नाले से जोड़ा जाएगा। अभी 4 से 5 मगरमच्छ इसमें आ चुके हैं। धीरे-धीरे नाले के सभी मगरमच्छ इसमें आ जाएंगे। दर्शकों के लिए यहां व्यू प्वॉइंट भी बनाया जा रहा है।

देवली अरब में नाले के किनारे बनाने की योजना : देवली अरब रोड पर राड़ी के बालाजी मंदिर के पास स्मृति वन में मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, गड्ढे, सोलर पैनल, फैंसिंग दीवार, पाथ-वे व पौधरोपण करना था। इसके अलावा कृत्रिम तालाब, क्रोकोडाइल पार्क बनाया जाना था।देवली अरब स्मृति वन में आवश्यक निर्माण कार्य यूआईटी, अब केडीए की ओर से किए जा रहे हैं। क्रोकोडाइल पार्क की योजना और उसके बजट के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। इस बारे में पता करते हैं।