Aapka Rajasthan

Kota शादी की सालगिरह के दिन महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

 
Kota शादी की सालगिरह के दिन महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका 

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा शहर के गुमानपुरा थाना इलाके में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।महिला अपने कमरे में अचेत मिली थी। कुछ घंटे पहले ही उधारी का पैसा मांगने आई महिला ने उसे धमकाया था।फिलहाल मौत का कारण सामने नहीं आया है। अज्ञात विषाक्त के सेवन से मौत होना बताया जा रहा है। रविवार को महिला की शादी की 8 वीं साल गिरह थी। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। महिला सुमन (28) छावनी रामचंद्रपुरा इलाके में रहती थी।

पति देवेंद्र ने बताया कि पत्नी सुमन के इलाज के लिए साल भर पहले 10 रूपए सेंकडे पर 10 हजार उधार लिए थे। कुछ पैसे चुका भी दिए थे। कुछ बकाया थे। सूदखोर बकाया पैसे देने को लेकर परेशान कर रहा था। रविवार को पैसों का इंतजाम करने अपने गांव झालावाड़ असनावर गया था। घर में पत्नी व 7 साल का बच्चा था। दोपहर में सूदखोर की पत्नी घर पर आई। और मेरी पत्नी सुमन को धमकाया। जिसके चलते सुमन डिप्रेशन में आ गई। उसने फोन पर बताया। शाम 4 बजे करीब में घर लौट आया। पत्नी से बात कर उसे समझाया। उसने अपने पिता से बात की। खाना खाने के बाद बच्चे को लेकर बाजार चला गया। साढ़े पांच बजे करीब मकान मालिक ने पत्नी सुमन के अचेत होने की बात बताई। घर जाकर देखा तो सुमन कमरे में बेहोश थी। उसे तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल लाए। उसकी मौत हो गई। सुमन 6 माह से गर्भवती थी। गुमानपुरा थाना ASI देवनीनन्दन ने बताया कि मौत के कारणों को जांच के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। महिला के पति ने बताया कि उधार के पैसे लेने आए महिला ने बहस की थी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।