Aapka Rajasthan

Kota NEET परीक्षा के 25 दिन बाद हॉस्टल से निकला छात्र हुआ लापता, केस दर्ज

 
Kota  NEET परीक्षा के 25 दिन बाद हॉस्टल से निकला छात्र हुआ लापता, केस दर्ज 

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा से एक ओर स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय स्टूडेंट पश्चिम बंगाल के उत्तरदिनाजपुर जिले का रहने वाला है। जो एक महीने पहले ही कोटा आया था। हाल ही में उसने नीट का एग्जाम दिया। एग्जाम देने के करीब 25 दिन बाद वो बिना बताए हॉस्टल से निकल गया। स्टूडेंट के पिता विज्ञाननगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है।

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

स्टूडेंट के पिता ने बताया कि उत्तरदिनाजपुर में उनके हार्डवेयर की शॉप है। उनके दो बेटे है। छोटा बेटा पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करता है। बड़े बेटे ने 11वीं की पढ़ाई सिलीगुड़ी से की थी। 12 वीं कोटा से कर रहा है। वो 1 मई को कोटा आया था। विज्ञाननगर इलाके में हॉस्टल में रह रहा था। 5 मई को उसके नीट का एग्जाम था। 30 मई की शाम 5 बजकर 56 मिनट पर हॉस्टल से निकला था। उसके बाद वापस नहीं आया। उसके वापस नहीं आने पर हॉस्टल संचालक ने फोन कर बताया। उसने जाते वक्त हॉस्टल के रजिस्टर में लिखा, 'मैं फिर आऊंगा'। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। 3 मई को हॉस्टल संचालक से गुमशुदगी दर्ज करवाने को कहा था। अभी तक शिकायत की कॉपी नही मिली। उसका 11 दिन से पता नहीं लगा।