Aapka Rajasthan

Kota कचरा निस्तारण के लिए 150 करोड़ का बायो गैस प्लांट लगेगा

 
Kota कचरा निस्तारण के लिए 150 करोड़ का बायो गैस प्लांट लगेगा

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा  नांता स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे से बायो यूल बनाया जाएगा। सीएसएआर के तहत बायो गैस प्लांट लगाया जाएगा। ट्रेंचिंग ग्राउंड में प्रतिदिन 550 टन कचरा एकत्रित हो रहा है। कचरे के कारण क्षेत्र की 50 हजार की आबादी परेशान है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि बायो गैस प्लान्ट ऑयल इंडिया लि. द्वारा प्रस्तावित हैं। नए वर्ष में स्वच्छता को लेकर एक व्यापक अभियान चलाएंगे। वार्ड स्तर पर समिति बनाकर लोगों को जागरूक करेंगे। बिरला ने कहा कि सरकार चाहे जितने प्रयास कर ले, यदि जनता साथ नहीं है तो हम बड़े लक्ष्य हासिल नहीं कर सकते हैं। इंदौर शहर की सफलता वहां के प्रशासन से ज्यादा लोगों की इच्छाशक्ति का परिणाम है। सभी सजग प्रहरी बनेंगे तो स्वच्छता में हम आगे बढ़ेंगे।

Rajasthan News Biogas plant ready in Kota Asia largest green colony being  set up ann | In Pics: कोटा में बॉयोगैस प्लांट बनकर तैयार, यहां बसाई जा रही  एशिया की सबसे बड़ी

वर्तमान में कचरा निस्तारण सबसे बड़ी समस्या है। ट्रेंचिंग ग्राउन्ड से लोगों को समस्या होती है। प्रधानमंत्री के विजन स्वच्छ भारत के तहत हम कोटा में डेढ़ सौ करोड़ की लागत से एक बायो गैस प्लान्ट लगाएंगे। अभी 550 मैट्रिक टन कचरा रोज शहर से निकलता है। इस प्लान्ट से प्रतिदिन 200 मीट्रिक टन कचरे को बायो गैस और खाद में बनेगी। इसके साथ किसानों से उनकी पराली भी खरीदी जाएगी। जल्द ही ऑयल इंडिया की टीम प्लान्ट के लिए सर्वे करेगी।

 जनता की आवाज

 ट्रेंचिंग ग्राउंड पर एकत्रित कचरे के निस्तारण के लिए बायो यूल प्लांट लगाने को लेकर समाचार अभियान शुरू किया था। शृंखलाबद्ध समाचारों में कचरे के कारण लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया था।