Aapka Rajasthan

Rajasthan World Record Wedding: राजस्थान के बारां जिले में हुई वर्ल्ड रिकाॅर्ड वाली शादी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई दर्ज

 
Rajasthan World Record Wedding: राजस्थान के बारां जिले में हुई वर्ल्ड रिकाॅर्ड वाली शादी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई दर्ज

कोटा/बारां न्यूज। राजस्थान के बारां जिले में अब तब का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह सम्मेलन वर्ल्ड रिकाॅर्ड बन चुका है। इस विवाह की तैयारी करीब एक महीने से की जा रही है और विवाह का आयोजन शुक्रवार 26 मई को किया गया है। इस आयोजन में करीब पांच लाख मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। राजस्थान के बारां में सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधू पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश कराई गई। यह कार्यक्रम इतना अनोखा था कि इसे देखने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। साथ ही वर - वधु को आशिर्वाद देने खुद सीएम गहलोत भी पहुंचे है। इस आयोजन में 2222 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमे 111 जोड़े मुस्लिम समाज के भी शामिल है। 

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव, जानें जयपुर में ईंधन की कीमतों की ताजा जानकारी

01


कोटा संभाग के बारां में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जो भी इस कार्यक्रम में पहुंचा तारीफ किए बिना नहीं रह पाया है। जैन तीर्थ के सामने श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित सर्वधर्म नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन इतिहास रच गया है।  य़हां 2222 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए और बारां जिले में हुई शादी ने वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया है। संस्थान के अध्यक्ष गौतम कुमार जैन ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की टीम द्वारा भी देखा गया। बारां में आयोजित इस विवाह के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र सौंपा गया। प्रमोद भाया ने प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए कहा कि यह संस्थान निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले कार्यकतार्ओं की मेहनत का नतीजा है। 

राजस्थान में सोना-चांदी के ताजा भाव, जानें प्रदेश की अनाज मंडी के ताजा भाव

01

श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान के अध्यक्ष गौतम कुमार जैन ने बताया कि यहां पांच लाख लोगों को भोजन करवाया गया। मेहमानों के भोजन के लिए विशाल भोजन पांडाल तैयार करवाए गए थे जिसमें बैठकर सभी ने भोजन किया। कार्यक्रम के दौरान आने वाले वाहनों की पार्किग व्यवस्था बेहतर बनाई गई जिससे किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पडा है। विवाह कार्यक्रम में हेलीकॉफ्टर से पुष्पवर्षा करवाई गई। हालांकि एक दिन पहले आंधी-बारिश से पंडाल अस्त-व्यस्त हो गए थे जिसे ठीक करा दिया गया था। 

01


विवाह कार्यक्रम में नव दम्पत्तियों को वैवाहिक जीवन में मंगल प्रवेश पर मालवा माटी के संत गुरूदेव कमल किशोर जी महाराज, संत रामप्रसाद जी महाराज, महन्त दिनेश गिरी महाराज, प्रभू जी नागर, महन्त रघुनाथ भारती, महन्त हीरापुरी महाराज, महामण्डलेवर लक्ष्मणदास महाराज, मण्डलेश्वर बनवारीदास महाराज, बालकदास महाराज, परशुरामदास जी महाराज समेत अनेकों साधु संतो, गुरुजनों और समाज के भामाशाहों का आशीर्वाद मिला. वहीं सरकार की ओर से खुद सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, अशोक चांदना, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, विधायक किशनगंज निर्मला सहरिया भी मौजूद रहे है।