Aapka Rajasthan

Kota मंडी भाव, गेहूं, चना और सरसों में तेजी, सोयाबीन में मंदी

 
Kota मंडी भाव, गेहूं, चना और सरसों में तेजी, सोयाबीन में मंदी

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा सोमवार को 10 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 25, चना 75, सरसों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेज रही। सोयाबीन 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदी रही। लहसुन की आवक लगभग 6000 कट्टे की रही। लहसुन 300 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। लहसुन 4500 से 14500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव िस्थर रहे। वहीं गणेश वहीं गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में मंगलवार को भामाशाहमंडी में अवकाश रहेगा। यह जानकारी कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के महामंत्री महेश खण्डलेवाल ने दी।

भाव: गेहूं मिल दडा लस्टर 2400 से 2475, गेहूं एवरेज 2500 से 2625 बेस्ट टुकड़ी 2650 से 2750 सोयाबीन 4000 से 4851 सरसो 5000 से 5550 धान (1509) 3000 से 3200 , धान सुगन्धा 2500से 2901, धान ( 1718) 3200 से 4201 धान ( 1121 ) 3200 से 4100 ,धान (पूसा-1) 3200 से 3851 मक्का लाल 1700 से 2000 मक्का सफेद 1800 से 2100 अलसी 4500से 4800 ग्वार 4500से 5600 मैथी 6000से 6700 कलौंजी 15000से 17000 जौ 1600से 2000 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000, बाजरा 1800से2200 मसूर 5000से 5800 , मूंग हरा 6500से 8200 चना दैशी बेस्ट नया 5800से 5900 चना देशी मिडियम 5450से 5700 चना पेप्सी 5700 से 5950 चना मौसमी 5600 से 5900 चना कांटा 5300 से 5500 चना डंकी 4200से 5300, उड़द नया 7000से 8801 , धनिया रेनडेमेज 5500 से 5700, धनिया बादामी 6000से 6350, धनिया ईगल 6300से 6750 रंगदार 7000 से 8000। खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 1690, चम्बल 1675, सदाबहार 1540, एलेक्सा 1450, दीप ज्योति 1560, सरसों स्वास्तिक 1950, अलसी 2070 रुपए प्रति टिन। मूंगफली: ट्रक 3170, स्वास्तिक निवाई 2820, कोटा स्वास्तिक 2770, सोना सिक्का 2920 रुपए प्रति टिन।