Aapka Rajasthan

Kota में हड़ताल का असर नहीं, पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल टाली

 
Kota में हड़ताल का असर नहीं, पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल टाली
कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा राजस्थान में पेट्रोल डीजल पर बढ़े हुए वैट को लेकर प्रदेशभर में ज्यादातर जगहों पर पेट्रोल पंप बंद है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। लेकिन कोटा में हड़ताल का असर नहीं है। जिले के पेट्रोल पंप खुले हुए है।जहां लोगो को आसानी से पेट्रोल डीजल, सीएनजी मिल रहा है। ऐसा इसलिए कि कोटा पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने फिलहाल हड़ताल को टाल दिया है। कोटा पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुमित सिंह बेदी ने कहा कि जिले के पेट्रोल पंप संचालक पिछले दिनों से सांकेतिक हड़ताल में शामिल थे। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप को बंद रखकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की थी। आज से प्रदेशभर में पेट्रोल पंप को बंद रखने का आह्वान किया था। जिले के 250 पंप हड़ताल में शामिल नहीं है। जनता का हित व खाद्य आपूर्ति मंत्री के आश्वासन के बाद कोटा एसोसिएशन ने फिलहाल हड़ताल को टाल दिया है।सभी पंप खुले हुए है। ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशान ना हो उसके लिए।

बेदी ने कहा पंजाब, हरियाणा, गुजरात जैसे पड़ोसी राज्यों से हमारे यहां सबसे ज्यादा वैट है। इस कारण सीमावर्ती इलाके के करीब 270 पंप बंद हो चुके हैं। राजस्थान के मुकाबले पड़ोसी राज्यों की 10 रूपए सस्ता डीजल मिलता है। हमारी मांग है की सरकार इस पायलट प्रोजेक्ट में लेकर 6 महीने के लिए वैट घटाकर देखें। उसके बाद भी अगर रेवेन्यू में लॉस आता है तो तो वैट दोबारा बढ़ा दे। हमारा मानना है कि अगर सरकार वैट कम करेगी तो रेवेन्यू बढ़ेगा।

हड़ताल की सूचना पर पेट्रोल पम्पों पर रतजगा

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से राज्य में पेट्रोल डीजल पर वैट पंजाब के समान करने की मांग को लेकर गुरुवार शाम प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार से करने की घोषणा कर दी। सूचना के साथ ही शहर के पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए वाहनों की भीड़ लग गई। सोशल मीडिया पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना मिलते ही लोग पेट्रोल पम्पों पर जा पहुंचे। जवाहर नगर स्थित पेट्रोल पम्प पर हालात यह हो गई कि वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। एरोड्रम स्थित पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले कर्मचारी सीताराम ने बताया कि वाहनों की कतारे सड़क तक पहुंच जाने से जाम की स्थिति बन गई। कोटा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुमीत सिंह बेदी ने बताया कि राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने शाम को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी थी। हालांकि देर रात सरकार की ओर से मांगों पर विचार का आश्वासन मिलने के बाद जनता की परेशानी को देखते हुए हड़ताल स्थगित कर दी गई। कोटा में शुक्रवार से पेट्रोल पम्प खुलेंगे।