Aapka Rajasthan

कोटा में NEET स्टूडेंट को चाय पीते-पीते आई मौत! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की चौकाने वाली वजह

 
कोटा में NEET स्टूडेंट को चाय पीते-पीते आई मौत! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की चौकाने वाली वजह 

राजस्थान के कोटा में एक और कोचिंग छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला था। वह यहां नीट परीक्षा के लिए सेल्फ स्टडी कर रहा था। बताया जा रहा है कि छात्र के दिल में छेद था। प्रथम दृष्टया कोचिंग छात्र की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा।

लाइब्रेरी में पढ़ने गया था
जानकारी के अनुसार पाली जिले के गढ़वाड़ा निवासी देवकरण नवंबर माह में कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी करने आया था। वह यहां सेल्फ स्टडी के जरिए नीट की तैयारी कर रहा था। रोजाना वह पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी जाता था। आज भी रोजाना की तरह वह पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी गया था।

चाय पीते समय गिरा
आज सुबह जब देवकरण लाइब्रेरी से वापस आया तो वह लाइब्रेरी के पास एक चाय की दुकान पर बैठा था। अचानक देवकरण बेहोश होकर बिस्तर से नीचे गिर गया। पास ही डिस्पेंसरी पर 108 एंबुलेंस खड़ी थी। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। छात्र देवकरण के दिल में छेद था। करीब डेढ़ साल पहले उसका ऑपरेशन हुआ था और वह अभी भी दवाइयां ले रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।