म्यांमार भूकंप में 10 हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका, वीडियो में जाने कितनी है घायलों की संख्या ?
म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यह आशंका यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए जाने के बाद जताई है। रॉयटर्स के मुताबिक म्यांमार की सैन्य सरकार ने कहा है कि मरने वालों का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है, जबकि 2300 से ज्यादा लोग घायल हैं।

शनिवार दोपहर 3:30 बजे म्यांमार में फिर भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। इस तरह 2 दिन में 5 से ज्यादा तीव्रता के तीन भूकंप आ चुके हैं। शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार में भारी तबाही मची है। मरने वालों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो सकती है। यह आशंका यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जताई है। भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए।
रॉयटर्स के मुताबिक म्यांमार की सैन्य सरकार ने कहा है कि मरने वालों की संख्या 1,002 हो गई है, जबकि 2400 से ज्यादा लोग घायल हैं। उधर, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत ढह गई है। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह 11:50 बजे म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में 200 साल में यह सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में आपातकाल लगा दिया गया है। म्यांमार के नेपीडॉ में एक इमारत ढहने से एक मां और उसका बच्चा मलबे में दब गए। कुछ घंटों बाद उन्हें बचा लिया गया।
थाईलैंड के पीएम ने कहा- देश में हालात सामान्य हो गए हैं
थाई प्रधानमंत्री पी टोंगथॉर्न शिनवात्रा ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को आए भूकंप के बाद देश में हालात सामान्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बैंकॉक में सिर्फ एक इमारत ढही है, जो निर्माणाधीन थी। इसके अलावा कोई और इमारत प्रभावित नहीं हुई।
स्कूल की इमारत के मलबे में फंसे बच्चों की तलाश में जुटे बचावकर्मी
म्यांमार के मांडले में विजडम विला प्राइवेट हाई स्कूल की इमारत ढह गई। मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका है। शनिवार को बचावकर्मियों ने छात्रों के नाम पुकारे, ताकि अगर कोई छात्र जिंदा हो तो उसे बचाया जा सके।