Aapka Rajasthan

Mandi Bhav: धनिया 200 रु रहा सस्ता तो सरसों और सोयाबीन के दाम में तेजी, जानिए आज के ताजा मंडी भाव

 
Mandi Bhav: धनिया 200 रु रहा सस्ता तो सरसों और सोयाबीन के दाम में तेजी, जानिए आज के ताजा मंडी भाव

कोटा न्यूज़ डेस्क - मंगलवार को भामाशाह मंडी में विभिन्न कृषि जिन्सों की आवक करीब 200000 बोरी की रही। सोयाबीन 50 व सरसों 100 रुपए तेज रही। धनिया 200 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन 1800 से 9500 के बीच रहा। लहसुन की आवक करीब 3000 बोरी की रही। किराना बाजार में तेलों के भावों में मामूली अंतर रहा। भाव: नया गेहूं 2400 से 2650, धान सुगंधन 2200 से 2451, धान (1509) 2000 से 2601, धान (1718) 2600 से 2941, धान पूसा 2200 से 2651, सोयाबीन 3400 से 4181, नई सरसों 5200 से 5701, अलसी 5300 से 5500, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4000 से 4500, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2000 से 2100, नया जौ 2000 से 2150, तिल 8500 से 10000, मेथी 4200 से 4750, कलौंजी 13000 से 17850, धनिया नया सूखा बादाम 5800 से 6000, धनिया नया ईगल 6000 से 6500, रंगदार 6500 से 12400, मूंग 6500 से 7200, उड़द 4000 से 6725, देसी चना 5000 से 5120, मौसमी चना 4900 से 5050, पेप्सी चना 5200 से 5600।

खाद्य तेल के दाम: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्चून 2260, चंबल 2240, सदाबहार 2125, अलेक्सा 2030, दीप ज्योति 2140, सरसों स्वास्तिक 2310, अलसी 2190 रुपए प्रति टिन। मूंगफली: ट्रक 2755, स्वास्तिक निवाई 2375, कोटा स्वास्तिक 2360, सोना सिक्का 2610 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 2050, अशोका 2050 रुपए प्रति टीन। चीनी: 4250 से 4300 प्रति क्विंटल। देसी घी: मिल्क फूड 8380, कोटा फ्रेश 8200, पारस 8450, नोवा 8450, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 8980 रुपए प्रति टिन। चावल व दालें: बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8500-9000, मूंग मोगर 9500-10300, उड़द दाल 8500-9500, तुअर दाल 9000-12000 क्विंटल, चना दाल 6500-6700, उड़द मोगर 9000-11000, मसूर दाल 7000-7500 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा बाजार: चांदी चमकी, सोना चढ़ा
मंगलवार को सर्राफा बाजार में चांदी व जेवराती सोने के भाव में तेजी रही। चांदी के भाव 800 रुपए बढ़कर 99200 प्रति किलो रहे। जेवराती सोना 50 रुपए बढ़कर कैडबरी में 89750 प्रति दस ग्राम रहा। शुद्ध सोने के भाव 90200 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।

सोने के कैरेट के भाव
सोना (24k) (99.5%): 90000
सोना (22k) : 83333
सोना (20k) : 78261
सोना (18k) : 72000
सोना (14k) : 63380