Aapka Rajasthan

Kota में साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू

 
Kota में साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू 

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा नयापुरा इलाके में एक युवक ने घर में ही सुसाइड कर लिया। उसने बाथरूम के पास वाले कमरे में फांसी लगा ली। छोटी बहू जब टॉयलेट करने बाथरूम की तरफ गई तो जेठ कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मृतक संजय (30) हरिजन बस्ती नयापुरा का निवासी था। छोटे भाई लखन ने बताया कि संजय मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी दो साल से अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है। वो संजय के साथ नहीं रहना चाहती। लेकिन दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होती रहती थी। बुधवार सुबह संजय मजदूरी करने गया। मैं और मेरा छोटा भाई भी काम पर चले गए। घर दोनों भाइयों की पत्नियां थी। पिता की देखरेख में मकान का काम चल है।

युवक ने सुसाइड किया। - Dainik Bhaskar

शाम को पिता दूसरी मंजिल पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। शाम को बड़ा भाई संजय मजदूरी करके घर लौट आया और अपने कमरे में चला गया। करीब साढ़े 5 बजे करीब छोटी बहू टॉयलेट करने बाथरूम गई। उसकी नजर बड़े भाई के कमरे पर पड़ी। बड़ा भाई फांसी पर लटका हुआ था। उसने साड़ी से फंदा लगा रखा था। बहू ने पिता को आवाज लगाई। फिर संजय को उतारकर हॉस्पिटल लाए। संजय ने सुसाइड क्यों किया इस बारे में पता नहीं। उसने तनाव की बात कभी नहीं बताई।