Aapka Rajasthan

Kota युवक ने की आत्महत्या, रात में अज्ञात गोली खाने से बिगड़ी तबीयत

 
Kota युवक ने की आत्महत्या, रात में अज्ञात गोली खाने से बिगड़ी तबीयत

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र अज्ञात गोली खाने से युवक की मौत हो गई। हेमंत (35) की पत्नी मनमुटाव के बाद 6 महीने से पीहर रह रही थी। जबकि दो बच्चे हेमंत के साथ रह रहे थे। दो दिन पहले ही पीहर वाले बिना बताए बच्चों को अपने साथ ले गए। हेमंत के दोस्तो का कहना है कि बच्चों से दूरी को हेमंत बर्दाश्त नहीं कर सका उसने अज्ञात पॉइजन खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस जांच में जुटी है। दोस्त मनीष ने बताया हेमंत रंग तालाब इलाके में रहता था। और मार्बल का काम करता था। रंगबाड़ी इलाके में उसका ससुराल है। पति पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव था। 6 महीने पहले पत्नी अपने पीहर चली गई। दोनों बच्चे हेमंत के साथ रहते थे। उसे बच्चों से बहुत प्रेम था। हेमंत हमेशा कहता था वो बच्चों के लिए जी रहा हूं। हाल ही में 2 दिन पहले हेंमत ससुराल वाले किसी प्रोग्राम में शामिल होने रंग तालाब इलाके में आए थे। और दोनों बच्चों को बिना बताए अपने साथ ले गए। और वापस नहीं लेकर आए। सम्भवतयाः इसी तनाव में हेमंत ने अज्ञात पॉइजन खा लिया।

रेलवे कॉलोनी थाना ASI ईश्वर सिंह ने बताया कि आपसी मनमुटाव के चलते हेमंत की पत्नी 6 महीने से पीहर में रह रही है।हेमंत अपनी मां के साथ रहता था। रात को हेमंत ने गोली खाई थी। जिसके बाद उसे उल्टी हुई। मां ने पानी पिलाया। जिसके बाद हेमंत सो गया। सुबह 8 बजे तक नहीं उठा। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे। मामले की जांच की जा रही है।

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड किया

नीट की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह मऊ (यूपी) की रहने वाली थी। सोमवार दोपहर हालत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला कोटा के विज्ञान नगर इलाके का है। कोचिंग से करीब 500 मीटर आगे इसी जगह छात्रा की हालत बिगड़ी थी। उसे फौरन प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। विज्ञान नगर थाना प्रभारी कौशल्या ने बताया कि प्रियम सिंह (17) करीब डेढ़ साल से कोटा के डकनिया रोड नंबर एक पर एक अपार्टमेंट में किराए पर अकेली रह रही थी। सोमवार सुबह वह कोचिंग गई थी। दोपहर में करीब तीन बजे वह अपने कोचिंग से कमरे पर जा रही थी। करीब 500 मीटर आगे चलने के बाद दूसरी कोचिंग के सामने खड़ी हो गई। यहां पर वह उल्टी करने लगी। तबीयत ज्यादा बिगड़ते देख छात्रों ने कोचिंग स्टाफ को सूचना दी। फौरन उसे तलवंडी स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शाम करीब पौने सात बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि छात्रा ने कोचिंग से लौटते समय रास्ते में जहर खा लिया था। प्रियम के घर वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद उसके कमरे की तलाशी ली जाएगी।