Aapka Rajasthan

Kota दो लाख दीपों से होगा नए साल का स्वागत, होगी महाआरती

 
Kota दो लाख दीपों से होगा नए साल का स्वागत, होगी महाआरती

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा हिंदू नवसंवत्सर उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में विक्रम संवत 2081 युगाब्द 5126 की पूर्व संध्या पर 8 अप्रैल को शाम 6.30 बजे तलाव की पाल स्थित सेवन वंडर पार्क में भव्य दीपदान का आयोजन किया जाएगा। समिति के मंत्री अनिल जैन ने बताया कि दीपदान के दौरान 2 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। जिसमें शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं भाग लेंगी। सेवन वंडर पार्क में 200 अलग-अलग ब्लॉक बनाकर सभी संस्थाओं और संगठनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 1 हजार दीपक जलाने की व्यवस्था की जा रही है. इस दौरान विभिन्न आकर्षक रंगोली भी सजाई जाएंगी।

यहां देखें आज सुबह की सबसे बड़ी खबरें 

जिसे दीप जलाकर रोशन किया जाएगा। पूर्व संध्या पर चंबल की भव्य महाआरती होगी। हाथों में हजारों दीपक लेकर महाआरती और भव्य आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा. आयोजन में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की भागीदारी रहेगी. महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचेंगी और अपने परिवार के साथ मौजूद रहेंगी। इस दौरान समरसता मेले का भी आयोजन किया जायेगा. नववर्ष पर 9 अप्रैल को शहर भर में घर-घर पत्रक भेजकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी जाएंगी।

शहर के 51 चौराहों को सजाया जाएगा और राहगीरों को नीम और मिश्री का प्रसाद बांटा जाएगा। शहर के सवा लाख घरों और 500 मंदिरों पर झंडे बदले जाएंगे। इस दिन शहर भर के प्रमुख मंदिरों में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा. 7 अप्रैल को भगवा रैली निकाली जाएगी. हिंदू नवसंवत्सर उत्सव आयोजन समिति के प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि शहर भर में भगवा झंडों और कपड़ों की भारी मांग है. प्लास्टिक झालर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है. ऐसे में सेवा भारती के माध्यम से इन परिवारों को कपड़े दिए जा रहे हैं और झंडे-झालर सिलवाए जा रहे हैं. जिससे शहर के करीब 120 जरूरतमंद परिवारों को रोजगार मिल रहा है.