Kota जानलेवा हमले के दो आरोपियों को 5-5 साल की कोर्ट ने सुनाई सजा
कोटा न्यूज़ डेस्क , कोटा नाबालिग पर जानलेवा हमले के करीब सालभर पुराने मामले में अपर सेशन न्यायाधीश क्रम 3 (ADJ कोर्ट) दो आरोपियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने मुकेश लोधा (21) निवासी गर्ल्स स्कूल के पास हाल लक्ष्मण विहार कुन्हाड़ी व लोकेश नायक (23) हाल निवासी कृष्णा विहार कुन्हाड़ी को 5-5 साल कठोर कारावास की सजा व 37-37 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।
जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर 2023 को फरियादी (15 साल) ने कुन्हाड़ी पुलिस को पर्चा बयान दिया था। जिसमें बताया था कि वो मोन्स किचन लैंडमार्क सिटी में टिफिन सप्लाई का काम करता है। वह मैस में खाना खा रहा था। उसी दौरान उसके दोस्त सिक्की के साथ गाली-गलौज करने की आवाज आई। बाहर रोड पर जाकर देखा तो कुछ युवक दोस्त सिक्की से झगड़ा कर रहे थे। बीच बचाव किया तो युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। उसके पेट, पैर कूल्हे, जांघ पर करीब 20 घाव लगे।आरोपी मौके से फरार हो गए। जिन युवकों ने उस पर हमला किया उनसे कोई भी पुरानी रंजिश नहीं थी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया।