Aapka Rajasthan

Kota पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव देखा गया नजारा

 
Kota पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव देखा गया नजारा

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ रविवार को ली है। शपथ ग्रहण समारोह का लाइव भाजपा कोटा शहर ने मंडल स्तर पर देखा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति नगर लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने समारोह का लाइव देखा।

भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि मंडल स्तर पर खुशियां मनाई, मुंह मीठा कराया, आतिशबाजी की। रामपुरा मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी के सानिध्य में जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौड़ा, देवेन्द्र राही, सुरभि शाह झामनानी, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, हरिहर गौतम, रेखा खेलवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगन्नाथ नागर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रमोद लोधा, गोपाल कृष्ण सोनी, हेमंत सोनी ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी की। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। विधायक कार्यालय पर आतिशबाजी की, मिठाईयां बांटी।