Aapka Rajasthan

कोटा को मिला नया कप्तान! कलेक्टर पीयूष समारिया ने संभाला पदभार, बोले - 'स्टूडेंट्स को मिलेगा बेहतर माहौल...'

 
कोटा को मिला नया कप्तान! कलेक्टर पीयूष समारिया ने संभाला पदभार, बोले - 'स्टूडेंट्स को मिलेगा बेहतर माहौल...'

कोटा के नए कलेक्टर पीयूष समारिया ने आज कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान कलेक्टर पीयूष समारिया ने भास्कर को कोटा से जुड़ी अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोटा का शहरीकरण बहुत तेजी से हो रहा है। लोगों को शहरी बुनियादी ढांचे पर बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

कॉलोनी में सीवरेज कनेक्शन समय पर हो, सभी सीवरेज लाइनों की सफाई समय पर हो। जलापूर्ति के बुनियादी ढांचे को भी समय पर सुधारा जाए। कोटा में 24 घंटे जलापूर्ति का लक्ष्य होना चाहिए। हम इसके अनुरूप बुनियादी ढांचे को विकसित करने का काम करेंगे। लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा- बारिश का मौसम बहुत जोखिम भरा समय होता है। कई बार हम नियंत्रण नहीं रख पाते और ऐसे पॉइंट पर चले जाते हैं जो बहुत खतरनाक हो सकता है, दुर्घटना की संभावना रहती है। लोगों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें। सुरक्षित पिकनिक स्पॉट पर ही आनंद लें।

कोटा कोचिंग का बड़ा हब रहा है। कोटा पूरी दुनिया में कोचिंग के लिए जाना जाता है। देशभर से बच्चे यहां आते हैं। कई कारणों से यहां की गति धीमी हो गई है। हम इसे फिर से ठीक करने का प्रयास करेंगे। हम बच्चों को स्वस्थ वातावरण देने का प्रयास करेंगे। बच्चों के माता-पिता को भी आश्वासन और विश्वास मिलना चाहिए।