कोटा निकाय चुनाव: प्रचार में दिखे प्रत्याशियों के अलग-अलग रंग, कोई बुजुर्गों के आगे हुई नतमस्तक तो किसी ने ठेले पर भूनी मूंगफली
निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार जनसंपर्क के दौरान अपने-अपने तरीके से लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
इसी कड़ी में कोटा में प्रचार के दौरान प्रत्याशियों के अनोखे अंदाज देखने को मिले। एक महिला प्रत्याशी बुजुर्ग मतदाताओं को देखकर उनके सामने दंडवत होती नजर आईं। उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर समर्थन की अपील की।वहीं, दूसरी ओर एक प्रत्याशी ने आम लोगों से जुड़ने के लिए अलग तरीका अपनाया। वह प्रचार के दौरान एक ठेले पर पहुंचीं और वहां खुद मूंगफली रोस्ट करती नजर आईं। उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा।
मतदाताओं से जुड़ने की कोशिश
चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। कोई घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहा है तो कोई स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों में शामिल हो रहा है।निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवार नए-नए तरीकों से मतदाताओं का भरोसा जीतने में जुटे हैं। अब 11 सितंबर को होने वाले मतदान में जनता किसे अपना समर्थन देती है, इसका फैसला होगा।
