Aapka Rajasthan

Kota बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों का किया सम्मान

 
विधानसभा चुनाव जीतने वाली पार्टी की हर बार हुई हार, 28 साल बाद बीजेपी ने तोडा ट्रेंड

कोटा न्यूज़ डेस्क, भाजपा शहर जिला के सभी 14 मंडलों में नियुक्त अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों का अभिनंदन गुरुवार को किया गया। कोटा सहकारी उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन हरिकृष्ण बिरला मुख्य अतिथि थे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के तिलक लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन एवं देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने इन्हें साफे व माला पहनाई।

बिरला ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी मेहनत से पार्टी को मजबूत बनाएंगे। जिलाध्यक्ष जैन ने बताया कि उम्मेद क्लब के पास स्थित परिसर में 14 जनवरी मकर संक्राति पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में 2000 जरूरतमंदों को कंबल वितरण करेंगे। इधर, भाजपा केशवपुरा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर दीनू बंजारा का कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने स्वागत किया। मिठाई बांटी गई। विनोद नायक, नवीन अग्रवाल, प्रेम सुमन आदि मौजूद थे।

. भाजपा स्टेशन मंडल अध्यक्ष दिनेश सरसिया व प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा का जगह-जगह स्वागत किया गया। मण्डल अध्यक्ष व प्रतिनिधि ने चेयरमैन उपभोक्ता होलसेल भंडार हरि कृष्ण बिरला व जिलाध्यक्ष राकेश जैन का आभार जताया। इस अवसर पर विजय यादव, गोपाल श्रीवास्तव, निशा हाड़ा, राधा रानी श्रीवास्तव, अरविंद यादव, मनीष वालिया, कुलदीप कोर, अंजना सिंह, नवीन शर्मा, नेहा मेहरा, रवि नरवाल, विक्रम सिंह बना, अलका शर्मा आदि उपस्थित रहे।