Aapka Rajasthan

Kota सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कवाई थाना प्रभारी को करवाया अस्पताल में भर्ती

 
Kota सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कवाई थाना प्रभारी को करवाया अस्पताल में भर्ती

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा नेशनल हाइवे 27 पर बरखेड़ा के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र के कवाई थानाप्रभारी सब इंस्पेक्टर छाजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कार अनियंत्रित होकर हाइवे से उतर कर पलटी खा गई। उन्हें अंता से कोटा एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया था। यहां गंभीर हालत को देखते हुए शहर एसपी के निर्देश के बाद ग्रीन कारिडोर बनाकर झालावाड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, सिंह को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल लाया गया था। सूचना पर शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से वार्ता के बाद उन्हें झालावाड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शिफ्ट करना तय हुआ। नयापुरा थानाधिकारी हरीश चौधरी के अनुसार, छाजू सिंह की गंभीर हालत को देखकर ग्रीन कारिडोर बनाकर एम्बुलेंस के माध्यम से लगभग तीन मिनट में निजी अस्पताल ले गए। मार्ग को वन-वे कर शहर के कई पॉइंटों यातायात व्यवस्था संभाली गई।

अंता पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी छाजू सिंह गुरुवार सुबह कोटा की ओर से आ रहे थे। नेशनल हाइवे 27 पर बरखेड़ा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर हाइवे से उतर कर पलटी खा गई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण रोड से उतरकर पेड़ों से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर घायल छाजू सिंह को एंबुलेंस से अंता लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया। थानाप्रभारी छाजू सिंह की हालत गंभीर है। उनके सिर की हड्डी में फ्रेक्चर है। एमबीएस अस्पताल में कई जांचों के लिए उन्हें अन्य जांच रूम में लाना-ले जाना पड़ता। गंभीर हालात को देखते हुए ग्रीन कारिडोर बनाकर उन्हें मेत्री अस्पताल में भर्ती कराया है।