Aapka Rajasthan

देश में सोने-चांदी की कीमतों ने बनाया रिकॉर्ड, जाने इनके नए दाम

 
देश में सोने-चांदी की कीमतों ने बनाया रिकॉर्ड, जाने इनके नए दाम

कोटा न्यूज़ डेस्क, डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमतों के कारण सोना और चांदी के भाव में देश में अपना एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है। जिसके कारण सोने के भाव 87 हजार प्रति 10 ग्राम तो चांदी 97 हजार प्रति किलो के आसमान छू गए है। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ता दिखाई दे रहा है। सर्राफा व्यापारी ललित मोहन खंडेलवाल पवन कुमार बंसल राजेंद्र कुमार मंगल अनुराग जैन विनोद कुमार गर्ग अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि आने वाले शादी ब्याह के लिए 80 हजार प्रति 10 ग्राम के भाव में सोने के जेवर बना कर देने की बुकिंग कर रखी है। अब इतने महंगे भाव में उनका जेवर तैयार कर कर ग्राहकों को देना पड़ेगा। जो सीधे-सीधे उनके लिए घाटे का सौदा है।

व्यापारियों ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियां भी देश में सोने चांदी के बढ़ते भाव के लिए जिम्मेदारी कहीं जा सकती है। संभावना है कि सोना एक लाख रुपया तोला तथा चांदी सवा लाख रुपया बिक सकती है।  कुछ दिन पहले जैसे-तैसे बाजार चल निकला था। थोड़ी ग्राहकी भी परवान पर आई थी, लेकिन अचानक बढ़ते भावो में ग्राहक की को पूरी तरह रोक दिया। अब तो बाहर के व्यापारियों का चुकावडा भी स्थानीय व्यापारियों को महंगे भाव पर करने को मजबूर होना पड़ेगा।