Aapka Rajasthan

Kota वन भारत साड़ी वॉकथॉन के लिए उत्साह, महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

 
Kota वन भारत साड़ी वॉकथॉन के लिए उत्साह, महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा महिलाओं में साड़ी के प्रति आत्म गौरव की अनुभूति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा इनके निर्माण से जुड़े बुनकरों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर वस्त्र मंत्रालय की ओर से आयोजित किए जा रहे वन भारत साड़ी वॉकथॉन को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। अब तक 4500 से अधिक महिलाएं वॉकथॉन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं। भारत अपनी विविधता में एकता वाली संस्कृति के लिए विश्व में विख्यात है। यहां हर प्रदेश की अलग-अलग परम्पराएं, वेशभूषा और खानपान हैं, लेकिन साड़ी एक ऐसा वस्त्र है, जो लगभग सभी प्रदेशों की महिलाएं पहनती हैं। हर प्रदेश में साड़ियों के कुछ खास रंग पैटर्न और पहनने का तरीका होता है।

कोटा में 4 फरवरी को होने वाली वॉकथॉन में यही विविधता दिखाई देगी। वॉकथॉन में महिलाएं अपने-अपने प्रदेशों की पहचान रखने वाली साड़ियों को अपने तरीके से बांध कर इस आयोजन का भाग बनेंगी। इसके लिए पर ऑनलाइन तथा शहर में विभिन्न स्थानों पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वॉकथॉन मार्ग पर भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों व लोक कलाकारोें की प्रस्तुतियों की व्यवस्था की गई है। वॉकथॉन समाप्ति के बाद दशहरा मैदान के विजयश्री रंगमंच पर भी मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कोटा पहुंचेंगे बुनकर और हस्तशिल्पी

उधर, दशहरा मैदान में 3 से 8 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली आत्मनिर्भर भारत उत्सव प्रदर्शन में 15 राज्यों के बुनकरों और हस्तशिल्पियों के उत्पाद देखने को मिलेंगे। प्रदर्शनी के लिए केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से दशहरा मैदान में विशेष साज-सज्जा की जा रही है। इसमें स्टॉल लगाने के लिए बुनकर और शिल्पी शुक्रवार को कोटा पहुंच जाएंगे। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रदेशों की साड़ियों, वस्त्रों औी हस्तशिल्प उत्पादों को बेहद आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। ऑनलाइन के अलावा शहर में खोले गए विभिन्न स्थानों पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकते हैं।