वृद्धाश्रम में शिविर लगाकर बुजुर्गों की जांच, दी गई दवाइयां
शहर के एक वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां भी वितरित की।इस दौरान डॉक्टरों ने बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की। कई बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया तथा नियमित दवा लेने और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी गई।
चिकित्सकों ने बताया कि वृद्धावस्था में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अधिक होती हैं, इसलिए समय-समय पर जांच कराना जरूरी है। शिविर के माध्यम से बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
वृद्धाश्रम प्रबंधन ने इस पहल के लिए चिकित्सकों और सहयोगी टीम का आभार जताया। वहीं बुजुर्गों ने भी स्वास्थ्य जांच और दवाइयां मिलने पर संतोष जताया।आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
