चकनाचूर हुए मां-बाप के सपने! कोटा में 21 साल के NEET स्टूडेंट की चाय पीते-पीते अचानक मौत, वजह जान उड़ जाएंगे होश

21 वर्षीय नीट छात्र को चाय की दुकान पर बैठे-बैठे दिल का दौरा पड़ा और वह नीचे गिर गया। उसे तुरंत पास में खड़ी एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 8 बजे हुई। थाने के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि छात्र देवकरण (21) पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के गढ़वाड़ा का रहने वाला था। उसे दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आई है।
रोजाना जाता था लाइब्रेरी
एएसआई ने बताया कि देवकरण नवंबर माह में पाली से कोटा आया था। वह सेल्फ स्टडी कर नीट की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी जाता था। आज भी वह पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी गया था। सुबह 7:15 बजे लाइब्रेरी पहुंचा। 7:58 बजे लाइब्रेरी से बाहर आया।
उसने बताया- इसके बाद वह लाइब्रेरी के पास स्थित चाय की दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान पर बैठी महिला से चाय बनाने को कहा और खुद बेंच पर बैठ गया। चाय मांगी और बेहोश हो गया एएसआई ने बताया कि महिला दुकानदार चाय बनाने लगी। इस दौरान देवकरण बिस्तर से गिरकर बेहोश हो गया। पास ही डिस्पेंसरी पर 108 एंबुलेंस खड़ी थी। लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। उसे एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद छात्र के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि देवकरण के दिल में छेद था। डेढ़ साल पहले उसका ऑपरेशन हुआ था। अभी भी उसकी दवा चल रही थी। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नायक के पद पर तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिपाही 8 दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आया था। गुरुवार रात 8 बजे सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। सिपाही खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम के भगाना गांव का रहने वाला था।