Aapka Rajasthan

बजट 2025 में राजस्थान में राशन डीलरों के कमिशन में हुआ 10 फीसदी का इजाफा, अब प्रति क्विंटल मिलेगी इतनी राशि

 
बजट 2025 में राजस्थान में राशन डीलरों के कमिशन में हुआ 10 फीसदी का इजाफा, अब प्रति क्विंटल मिलेगी इतनी राशि 

कोटा न्यूज़ डेस्क - राजस्थान में राशन डीलरों के कमीशन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। मंत्री गोदारा ने बताया कि सबका साथ सबका विकास की मंशा को साकार करने के लिए सरकार ने इस साल के बजट में राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र आसींद में 7 नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने के प्रस्ताव राज्य सरकार को मिले हैं।

मानदेय देने को लेकर उठा सवाल
दरअसल, राशन डीलरों को कमीशन के बजाय मानदेय देने का मुद्दा भी विधानसभा में उठा। राशन डीलरों को कमीशन के बजाय मानदेय देने का मुद्दा भी विधानसभा में उठा। भीलवाड़ा से आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने पूछा कि क्या सरकार राशन डीलरों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह देने पर विचार कर रही है? इसके जवाब में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

500 राशन कार्ड पर दुकान खोलने की प्रक्रिया
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 500 राशन कार्ड पर नई उचित मूल्य दुकान खोलने की प्रक्रिया तय की गई है। बजट 2025-26 में राशन डीलरों के कमीशन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पहले राशन डीलरों को 137 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलता था, जिसे बढ़ाकर 150.70 रुपए कर दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि उचित मूल्य दुकानदार को आवंटित मात्रा के विरुद्ध उसके द्वारा वितरित मात्रा के आधार पर कमीशन दिया जाता है। विभागीय निर्देश 7 अप्रैल 2010 एवं 26 दिसंबर 2019 द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत चयनित 500 राशन कार्ड अथवा 2 हजार यूनिट पर नई उचित मूल्य दुकान खोलने के मापदंड निर्धारित किए गए हैं। यह एक सतत प्रक्रिया है।