Aapka Rajasthan

Kota हाड़ौती अंचल में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का हुआ प्रवेश, 21 बड़ी सभा

 
Kota हाड़ौती अंचल में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का हुआ प्रवेश, 21 बड़ी सभा

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा  भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा शुक्रवार को कोटा संभाग में बूंदी जिले की हिण्डौली विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश कर गई। यात्रा के दौरान चारों जिलों में बड़ी सभाएं होंगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता भाग लेंगे। कोटा में सभा 21 सितम्बर को नयापुरा स्टेडियम के बाहर होगी। इसको असम के मुख्यमंत्री तथा बारां की सभा को गुजरात के मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उत्तर और दक्षिण विधासभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठकें हुई। दक्षिण विधानसभा की बैठक इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजरानी टावर में हुई।

इसमें हिमाचल विलासपुर से विधायक त्रिलोक जामवाल मुख्य अतिथि थे। विधायक संदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने अध्यक्षता की। नगर निगम प्रतिपक्ष नेता दक्षिण विवेक राजवंशी, शहर महामंत्री जगदीश जिंदल, मुकेश विजय, चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष जटाशंकर शर्मा, देवेन्द्र राही मंचासीन थे। मुख्य अतिथि त्रिलोक जामवाल ने बताया कि 20 सितम्बर को भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा कोटा में प्रवेश करेगी तथा 21 सितम्बर को कोटा शहर में महासभा का आयोजन होना है। इसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आह्वान किया है। उत्तर की बैठक की बैठक जीएमए सभागार में हुई। विलासपुर से विधायक, जिलाध्यक्ष के अलावा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राकेश जैन, प्रतिपक्ष नेता लव शर्मा, उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह खींची आदि ने सम्बोधित किया।

व्यक्तिगत स्पर्धा के आधार पर कोटा टीम का चयन

नयापुरा स्थित सिंघानिया बैडमिंटन हॉल में आयोजित 67वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। खेले गए व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में बराक ने हिमालय को, बंसल की रितिका झमनानी ने वचिस्का शर्मा को हराकर व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजक स्कूल के शारीरिक शिक्षक राजीव विजय ने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्धा के आधार पर कोटा टीम का चयन हुआ। यह टीम गंगानगर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजी जाएगी। जहां पर यह छात्र-छात्रा कोटा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्र टीम में बराक हुसैन, हिमालय हाड़ा, पार्ट्स अग्रवाल, पार्थ दुबे, गौरव मीना, छात्रा में रितिका झमनानी, वाचिस्का शर्मा, यशस्वी झा, रवजीत कौर शामिल हैं। मुख्य अतिथि प्रेमजी भाटिया, विशिष्ट अतिथि कोटा जिला बैडमिंटन के कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन, विनोद झमनानी, पवन यादव, खुशबू बिरला ने बच्चों को पारितोषिक वितरण किए। बैडमिंटन कोच मोहम्मद अजहर, मोहम्मद आमिर, जेबा गुलनाज, कन्हैया राजकुमार ने प्रतियोगिता के संचालन और निर्णायक की भूमिका निभाई।