Aapka Rajasthan

Kota कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल

 
Kota कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा  लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले कोटा में कांग्रेस पार्टी में लगातार टूट हो रही है। अब कोटा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।, पूर्व जिलाध्यक्ष रहे गोविन्द शर्मा ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। गोविंद शर्मा ने देर रात 11 बजे करीब शक्तिनगर स्थित बिरला आवास पर जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बीजेपी विधायक संदीप शर्मा और शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी में शामिल। - Dainik Bhaskar

मीडिया से बात करते हुए गोविंद शर्मा ने कहा कि साल 1971-72 में इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी। उसे दौरान इंदिरा गांधी ने युद्ध में पाकिस्तान को मात दी थी। उनकी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में काम करता आ रहा हूं। आज पीएम मोदी की कार्यशाली व नीतियां को देखकर मन बदल गया। मोदी देश के लिए बहुत कुछ कर रहे है। ऐसे में हम सभी देशवासियों के कर्तव्य बनता है, हम पीएम मोदी के हाथ मजबूत करें। कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ काम करें। मोदी राष्ट्रीय भावना से देश को मजबूत कर रहे हैं।