प्री मानसून की बारिश के बाद राजस्थान के इन बांधों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, जल संसाधन विभाग ने जारी की राहतभरी रिपोर्ट

प्रदेश में प्री मानसून की बारिश के बाद मौसम फिर से तल्ख हो गया है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने प्रदेशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में पानी की मांग अचानक बढ़ गई है। राजस्थान के ज्यादातर जिलों के बांधों में पानी कम हो गया है। लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश के 691 बांधों में से 368 खाली हो चुके हैं। उधर, हाड़ौती के हालात बाकी प्रदेश से अलग हैं। यहां के बांधों में पर्याप्त पानी है। ऐसे में अगर मानसून देरी से या कमजोर भी आता है तो न तो जलापूर्ति में दिक्कत आएगी और न ही सिंचाई में कोई दिक्कत आएगी। जल संसाधन विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोटा संभाग के बांधों में फिलहाल प्रदेश में सबसे ज्यादा पानी है। हाड़ौती के बांधों में फिलहाल 72.95% पानी भर गया है, जबकि जोधपुर संभाग के बांधों में पानी कम हो गया है। जोधपुर संभाग के बांधों में सिर्फ 12.44% पानी ही भंडारण में है।
गांधी सागर बांध : तीन साल से कोई समस्या नहीं
चंबल नदी के चारों प्रमुख बांधों में पर्याप्त पानी भरा हुआ है। मध्य प्रदेश की सीमा में बने गांधी सागर बांध में पर्याप्त पानी है। इसकी भराव क्षमता 1312 फीट है। 15 मई के आंकड़ों के अनुसार जलस्तर 1295.74 है। मध्य प्रदेश सरकार चंबल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर पर 1920 मेगावाट की पंप स्टोरेज परियोजना बना रही है। इसके चलते 10 मई को गांधी सागर बांध के पांचों स्लूइस गेट खोल दिए गए और करीब 89 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इससे राणा प्रताप सागर (आरपीएस) बांध भर गया। कोटा बैराज पूरी तरह भर गया है।
कोटा जिले के छोटे बांध खाली
कोटा जिले में मध्यम और लघु श्रेणी के चार बांध हैं, जिनकी कुल जल भराव क्षमता 1208.410 मिलियन घन मीटर है। इसके मुकाबले में 27.634 मिलियन घन मीटर ही पानी है। जो 8.28 प्रतिशत है। नवनेरा बांध बनकर तैयार हो गया है, लेकिन इसमें पानी संग्रहित नहीं हो रहा है।
संभागवार बांधों में पानी की स्थिति
संभाग - बांध भराव - पानी का प्रतिशत - क्षमता - उपलब्धता
कोटा - 81 - 4475.95 - 3265.42 - 72.95%
जयपुर - 252 - 2828.34 - 1083.52 - 38.31%
जोधपुर - 117 - 980.39 - 121.94 - 12.44%
बांसवाड़ा - 63 - 2765.45 - 1046.10 - 37.83%
उदयपुर - 178 - 1850.69 - 442.87 - 23.93%
(स्रोत: जल संसाधन विभाग: (कुल जल भराव क्षमता घन मीटर में)
10 करोड़ रुपए से बनी दीवार
चंबल के बांधों में कितना पानी
बांध - कितना भरा - प्रतिशत
राणा प्रताप सागर – 2800.288 – 96.39%
जवाहर सागर – 61.844 – 92.14%
कोटा बैराज – 109.910 – 98.08%
बांधों में पानी जिलेवार
जिला – भराव क्षमता – वर्तमान भराव – प्रतिशत
कोटा – 333.930 – 27.634 – 8.28%
बारां – 202.720 – 23.220 – 11.45%
बूंदी – 183.280 – 42.560 – 23.22%
झालावाड़ – 488.480 – 151.128 – 30.94%
(पानी की उपलब्धता मिलियन क्यूबिक मीटर में है)