Aapka Rajasthan

NEET रिजल्ट के बाद कोचिंग छात्र ने बंगाली लड़की से कर दी ये डिमांड, जानें मामला

 
 NEET रिजल्ट के बाद कोचिंग छात्र ने बंगाली लड़की से कर दी ये डिमांड, जानें मामला 

कोटा न्यूज़ डेस्क, राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने वाला एक नीट स्टूडेंट पिछले 11 दिन से लापता है। लड़के के पिता ने 31 मई को कोटा के विज्ञाननगर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी बीच उसके पिता के पास शादी की डिमांड वाला मैसेज आया है। वेस्ट बंगाल निवासी एक लड़की से प्यार करता है। उसने लिखा 'मैं कोटा के आसपास हूं, मेरी उस लड़की से शादी करवा दो, लड़की नहीं मिलेगी, तब तक मैं नहीं मिलूंगा।'

लड़की का क्या चक्कर है? कब सामने आया

लापता स्टूडेंट का नाम नूर हुसैन है। उसकी उम्र 20 साल है। पिता जहीर आलम ने कहा वह रामगंज इस्लामपूर (बेस्ट बंगाल) के रहने वाले हैं। 2 मई को बेटा नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा फिजिक्स वाला कोचिंग में पढ़ रहा था। वह श्री रोज होस्टल में रह रहा था। 31 मई दोपहर 3 बजे कोचिंग का नाम लेकर निकला। पिता को लड़के ने मोबाइल से मैसेज किया। वह कोटा के आसपास हैं। और मेरी उस लड़की से शादी करवा दो। लड़की नहीं मिलेगी तब तक में नहीं मिलूंगा।

बंगाली स्कूल से शुरू हुई लव स्टोरी

पिता जाहिर आलम ने कहा बेटा पढ़ने ही कोटा गया था। लेकिन लड़की से शादी करवाने का मैसेज भेजकर गायब हो गया। लड़की हमारे गांव घर से 3 km दूर की है। बेटे का मैसेज आने पर लड़की का मालूम किया तो लड़की उसके घर ही है। बंगाल पुलिस को भी उसके लापता होने की रिपोर्ट दी है। उनके दो बेटे एक बेटी है। खुद हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। बंगाल की पुलिस बेटे के लापता होने की राजस्थान पुलिस की एफआईआर की कॉपी मांग रही है, जो कोटा पुलिस से नहीं मिल रही हैं। लड़की और लड़का स्कूल के समय से एक दूसरे को जानते हैं। तभी से लड़के को प्रेम हुआ और अब इसी के चलते शादी की मांग कर रहा है।

कुछ पता नहीं चल रहा कहा गया

पसंद की लड़की से शादी की डिमांड पिता से करके नीट स्टूडेंट नूर हुसैन करीब 11 दिन से लापता है। पिता जहीर आलम ने कहा उससे बात नहीं हो पा रही। फोन बंद आ रहा है। उसके पास सिर्फ एक हजार रुपए हैं। राजस्थान कोटा और बंगाल पुलिस से बेटे की तलाश की वह उम्मीद कर रहे हैं। स्टूडेंट कोटा में विज्ञाननगर थाना क्षेत्र में स्थित श्री रोज हॉस्टल में रह रहा था। फिलहाल समान उसका कमरे में है, लेकिन वह लापता है।