Aapka Rajasthan

JEE Main के बाद अब JEE Advanced की बारी, ढाई लाख विद्यार्थी इस दिन देंगे परीक्षा

 
JEE Main के बाद अब JEE Advanced की बारी, ढाई लाख विद्यार्थी इस दिन देंगे परीक्षा 

जेईई मेन 2025 की परीक्षा 9 अप्रैल को संपन्न हो गई। इस तरह अप्रैल सत्र भी समाप्त हो गया। इसके साथ ही जेईई एडवांस्ड कट ऑफ पर्सेंटाइल को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षाविदों में मंथन शुरू हो गया है। इस साल क्वालीफाइंग कट ऑफ में गिरावट आने की संभावना है। इसके मुख्य रूप से दो कारण हैं, पहला पेपर पैटर्न में बदलाव और दूसरा केमिस्ट्री जैसे स्कोरिंग विषयों का अपेक्षाकृत कठिन पेपर। जेईई मेन्स की मेरिट लिस्ट के आधार पर 2.5 लाख छात्र जेईई-एडवांस्ड के लिए चयनित होते हैं।

इस साल जेईई-एडवांस्ड परीक्षा 18 मई को प्रस्तावित है। जनवरी और अप्रैल सत्र में आयोजित जेईई मेन 2025 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र इसमें शामिल होंगे। पिछले 5 वर्षों का जेईई-एडवांस्ड क्वालीफाइंग कट ऑफ डेटा शिक्षा विशेषज्ञ देव शर्मा ने बताया कि अगर जेईई-एडवांस्ड क्वालीफाइंग कट ऑफ के पिछले 5 वर्षों के डेटा का विश्लेषण किया जाए तो वर्ष 2025 के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए क्वालीफाइंग कट ऑफ 92 पर्सेंटाइल के आसपास रहने की संभावना है। जबकि वर्ष 2024 में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए क्वालीफाइंग कट ऑफ पर्सेंटाइल -93.2362181 था।

यह क्वालीफाइंग कट ऑफ पर्सेंटाइल है
वर्ष-2024

सामान्य-93.2362181
EWS-81.3266412
OBC NCL-79.6757881
SC-60.0923182
ST-46.6975840—-

वर्ष-2023
सामान्य-90.7788642
EWS-75.6229025
OBC NCL-73.6114227
SC-51.9776027
ST-37.2348772

वर्ष-2022
सामान्य-88.4121383
EWS-63.1114141
OBC NCL-67.0090297
SC- 43.0820954
एसटी-26.7771328

वर्ष-2021
सामान्य-87.8992241
ईडब्ल्यूएस-66.2214845
ओबीसी एनसीएल-68.0234447
एससी-46.8825338
एसटी-34.6728999

वर्ष-2020
सामान्य-90.3765335
ईडब्ल्यूएस-70.2435518
ओबीसी एनसीएल-72.8887969
एससी-50.1760245
एसटी-39.0696101