Aapka Rajasthan

kotaयुवक ने सुसाइड किया:बाइक फाइनेंस की किश्त ड्यू हुई, बकाया का नोटिस आने पर तनाव में आया, फांसी लगाई

 
;

कोटा न्यूज़ डेस्क,शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली. बाइक फाइनेंस की कुछ किश्त युवक नहीं चुका पाए थे। किश्त नहीं चुका पाने के कारण वह दबाव में था। कुछ दिन पहले वकील के जरिए नोटिस भी भेजा गया था। इसके चलते वह 4-5 दिन से तनाव में चल रहा था। देर रात उसने कमरे में फांसी लगा ली।मृतक अभिषेक (27) छावनी रामचंद्रपुरा का रहने वाला था। कीटनाशकों का छिड़काव करते थे। ढाई साल पहले उसकी शादी हुई थी। था। उसकी पत्नी ने करीब दो महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। पत्नी डेढ़ से दो माह पहले नवजात बच्चे को लेकर आगरा स्थित अपनी ससुराल चली गई थी।

पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि वह स्कूल वैन चलाता है। अभिषेक ने तीन साल पहले 90 हजार की बाइक खरीदी थी। जिसे 1 लाख 10 हजार से फायनेंस किया गया। कुछ किश्तें कोरोना की वजह से बन गई थीं। इसके बाद वह किश्तें जमा करवा रहा था। चार-पांच दिन के अंदर वकील के माध्यम से 29 हजार 400 रुपए जमा कराने का नोटिस मिला। तभी से अभिषेक परेशान चल रहा था। बुधवार की रात मां को क्लीनिक पर दिखाने के बाद आया। और छोटी बहन का फोन लेकर अपने कमरे में चला गया। बहन जब मोबाइल लेने अभिषेक के कमरे में गई तो उसने गेट नहीं खोला। गेट तोड़ा गया तो सामने अभिषेक फंदे से लटक रहा था।गुमानपुरा थाने के एएसआई कान सिंह ने बताया कि युवक ने बुधवार रात नौ बजे फांसी लगा ली। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नोटिस मिलने के बारे में परिजनों ने नहीं बताया। मोहल्ले के लोगों से सुनी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।