Aapka Rajasthan

बनास नदी में युवक ट्रैक्टर सहित बहा, पहुंची एसडीआरएफ की टीम

 
बनास नदी में युवक ट्रैक्टर सहित बहा, पहुंची एसडीआरएफ की टीम

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली के सपोटरा से बड़ी खबर सामने आयी है. बनास नदी में ट्रैक्टर सहित एक युवक बह गया. हाड़ौती से भूरी पहाड़ी के बीच बनास नदी की रपट को पार करते वक्त ये हादसा हुआ. युवक सपोटरा के मांगरोल गांव निवासी बताया जा रहा है. पिछले कई दिनों से बनास नदी में उफान से रपट के ऊपर से दो फीट तक पानी गुजर रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर SDRF टीम को सूचना दे दी है.