Aapka Rajasthan

Karoli पांचना नदी में युवक के कूदने की आशंका, तलाश में जुटी टीम

 
Karoli पांचना नदी में युवक के कूदने की आशंका, तलाश में जुटी टीम 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में घर से लापता युवक के पांचना नदी में कूदने की आशंका के चलते सिविल डिफेंस की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया है। युवक की पांचना नदी के किनारे मिली बाइक के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। अभी तक युवक का कोई पता नहीं लगा है। युवक रविवार को बाइक पर घर से निकला था। युवक के परिजनों की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस टीम युवक की तलाश में जुटी है।

सिविल डिफेंस की टीम पांचना नदी में युवक की तलाश कर रही है। - Dainik Bhaskar

करौली के पुरानी कलेक्ट्रेट चौराहा निवासी शशांक शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा रविवार शाम से घर से लापता है। युवक की बाइक रात पांचना नदी के किनारे खड़ी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। रात होने के चलते पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने मौका मुआयना कर अभियान रोक दिया। सोमवार सुबह एक बार फिर युवक की तलाश के लिए पांचना नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कोतवाली पुलिस के साथ ही स्थानीय गोताखोर और सिविल डिफेंस की टीम पांचना नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल सिविल डिफेंस टीम को युवक का कोई पता नहीं लगा है। कोतवाली थाना पुलिस सभी संभावित स्थानों पर भी सोशल मीडिया और अन्य तरीकों से युवक की तलाश में जुटी है।