Karoli मिशन अमृत सरोवर फेज-2 के तहत जिले में 80 तालाबों पर होगा कार्य
सिंचाई के लिए रहती है पानी की उपलब्धता: जल संरक्षण और पानी की उपलब्धता को लेकर सरकार की ओर से मिशन अमृत सरोवर की शुरूआत की गई थी। इसके तहत करौली जिले में पूर्व में ही करीब 100 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा चुका है। मनरेगा योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत, वन विभाग और वाटर शेड की ओर से जिले के आठ ब्लॉकों में करीब 100 अमृत सरोवर विकसित किए जा चुके हैं। इन सरोवरों में पानी की उपलब्धता होने से किसानों को सिंचाई के लिए जहां पानी मिल पा रहा है, वहीं ग्रामीणों को भी सुविधा मिल पा रही है।
छाएगी हरियाली
भविष्य में जल संरक्षण के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे अमृत सरोवरों (तालाब) को विकसित कर उसमें पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इन अमृत सरोवरों के किनारे आम, जामुन, नीम, पीपल, बरगद के छायादार पेड़ों के पौधे लगाकर तालाब की सीढिय़ां, इंटरलाकिग टाइल्स, बेंच का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा तालाब के तट पर चबूतरे का निर्माण भी कराया जाएगा।
