Aapka Rajasthan

Karauli में CMHO पर महिला डॉक्टर का आरोप, बोलीं- 'यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालते हैं अधिकारी और एलडीसी'

 
Karauli में CMHO पर महिला डॉक्टर का आरोप, बोलीं- 'यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालते हैं अधिकारी और एलडीसी'

करौली में एक महिला डॉक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) और LDC पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर का आरोप पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला जिले के मंडरायल उपखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का है। CHC में तैनात महिला डॉक्टर ने जिला कलेक्टर और उच्च अधिकारियों से शिकायत की। इस पत्र में CMHO डॉ. दिनेश चंद मीना और LDC इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिला प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है।

मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप
महिला डॉक्टर ने पत्र में आरोप लगाया कि CMHO और बाबू द्वारा अनावश्यक नोटिस जारी किए जाते हैं, पैसों की मांग की जाती है और पैसे न देने पर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया जाता है। महिला डॉक्टर का आरोप है, "बिना किसी कारण के उनकी गलतियां बताई जाती हैं। उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जाता है।"

स्वास्थ्य समिति की बैठक के बाद कलेक्टर से की शिकायत
इस मामले में कलेक्टर नीलाभ सक्सेना का बयान भी आया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे स्वास्थ्य समिति की बैठक शुरू हुई थी। शाम 6:30 बजे बैठक समाप्त होने के बाद महिला डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। वहीं सीएमएचओ महिला डॉक्टर के आरोपों से बचते नजर आए। जब ​​मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत पत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बात को टाल दिया।