Karauli टोडाभीम में सांप के काटने से महिला की मौत
Aug 10, 2024, 17:00 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, टोडाभीम के गांव खेड़ी में शुक्रवार को सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के पति मोहनलाल मीना पुत्र श्रीफूल मीना निवासी गांव खेड़ी ने बताया कि उसकी पत्नी मनीषा मीना खेतों में घास लेने गई थी। शाम करीब 6 बजे वह लौटी।
उसके लौटने के बाद हमने खाना बनाया और खाना खाने के बाद हम बच्चे के साथ सो गए। सुबह करीब तीन-चार बजे मनीषा की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर हम उसे गांव के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जिसने मनीषा को देखने के बाद बताया कि उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया है। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। इस दौरान रास्ते में ही मनीषा की मौत हो गई।
