Aapka Rajasthan

Karoli रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, अगले दिन शव ले गए

 
Karoli रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, अगले दिन शव ले गए
करौली न्यूज़ डेस्क,बायपास रोड स्थित गोशाला में करंट से कार्मिक की मौत के मामले में सोमवार देर रात तक ग्रामीणों के मांगों पर अड़े रहने से शव मोर्चरी में रखा रहा। मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय परिसर में एकत्र गांव जहानाबाद के ग्रामीण मृतक के परिजनों को साथ लेकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। एसडीएम हेमराज गुर्जर की समझाइश व नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ देने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव ले गए।

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर गोशाला में चक्की से गोवंश के लिए दाना पीसते समय कार्मिक पप्पूराम सैनी निवासी जहानाबाद को करंट लग गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। गोशाला संचालन समिति के सदस्यों पर कार्रवाई सहित अन्य मांगों को लेकर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में शव रातभर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा रहा। मंगलवार को मृतक के गांव से काफी संया में महिला-पुरुष चिकित्सालय आ गए। जहां से वे मृतक की पत्नी व बच्चों को साथ लेकर रैली के रूप में नारे लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना डीएसपी गिरधरसिंह चौहान व कोतवाली थाना प्रभारी हरलाल सिंह मीणा उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच गए। एमडीएम ने ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर समझाइश कर राज्य सरकार की योजनाओं के तहत पीड़ित परिवार को लाभांवित करने का आश्वासन दिया। साथ ही कार्यालय भवन के मुुयद्वार पर पहुंच मृतक की पत्नी, बच्चों व ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर समझाइश की। ग्रामीणों ने एसडीएम को मृतक आश्रित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग का ज्ञापन सौंपा।इसके बाद ग्रामीण चिकित्सालय पहुंच गए। जहां कोतवाली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।