Aapka Rajasthan

Karauli टोडाभीम के विजय मीना बने कॉनकॉर में महाप्रबंधक

 
Karauli टोडाभीम के विजय मीना बने कॉनकॉर में महाप्रबंधक

करौली न्यूज़ डेस्क, भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) अधिकारी विजय सिंह मीना को कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकोर) में जनरल मैनेजर (GM) बनाया गया है। विजय सिंह मीना 2012 बैच के आईआरटीएस अधिकारी हैं। जो हाल में डिप्टी चीफ कॉमर्शियल मैनेजर के पद पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर हेडक्वर्टर तैनात है। उनको ये नई जिम्मेदारी मिलने पर परिवार व जानकारों में खुशी का माहौल है।

एक दूसरे को खिलाई मिठाई

लोगों ने टोडाभीम के उनके गांव नागललाट में पहुंचकर परिजनों को बधाई दी। इस दौरान उनके छोटे भाई डॉक्टर लोकेश मीना ने सभी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा की बड़े भाई को जो नई जिम्मेदारी मिली है उससे हम काफी खुश है।