Aapka Rajasthan

राजस्थान के इस जिले में 30 किलो गांजे के साथ पकड़े गए UP के तस्कर, लाखों रूपए के साथ बरामद हुई ये चीजें

 
राजस्थान के इस जिले में 30 किलो गांजे के साथ पकड़े गए UP के तस्कर, लाखों रूपए के साथ बरामद हुई ये चीजें 

करौली न्यूज़ डेस्क -करौली में सपोटरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 30 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गांजा बिक्री के 2 लाख 55 हजार रुपए, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक कार और तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं।

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में मादक पदार्थ कारोबार पर अंकुश लगाने का अभियान जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में दौसा के भापर थाना क्षेत्र का दाताराम (20), मथुरा के मनसापुरी कॉलोनी का अजय कुमार (43) और करौली के टोडाभीम थाना क्षेत्र का मनीराम मीना (40) शामिल हैं। ये तस्कर उत्तर प्रदेश से मादक पदार्थ लाकर भरतपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे।

सपोटरा थानाधिकारी धारा सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को निमोदा रेलवे अंडरपास के पास से पकड़ा गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर तीनों को पकड़ लिया। इस ऑपरेशन में कांस्टेबल मुरारी लाल और रुकम सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।