Aapka Rajasthan

Karoli में भारी बारिश से सड़कों पर भरा दो से तीन फीट पानी, लोग परेशान

 
Karoli में भारी बारिश से सड़कों पर भरा दो से तीन फीट पानी, लोग परेशान

करौली न्यूज़ डेस्क, जिला मुख्यालय पर होली खिड़कियां बाहर राधेश्याम फार्म हाउस के सामने रात करीब 12 बजे एक कार सहित दो लोग बह गए। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश के कारण दो से तीन फीट पानी भरा होने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। कई मकानों और दुकानों में पानी घुस गया।करौली एएसपी शंकर लाल मीणा ने बताया की रात करीब 12 सुरजीत कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता निवासी बस स्टैंड के पास करौली और जितेंद्र पुत्र प्रकाश निवासी भरतपुर कार में बैठ कर होली खिड़कियां मार्ग राधेश्याम फार्म हाउस के सामने से गुजर रहे थे। मार्ग पर पानी गहरा होने के कारण तेज बहाव में कार बहने लगी। कार को बहता देखकर उन्होंने कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी।

सूचना पर सिविल डिफेंस करौली, एसडीआरएफ टीम, एएसपी शंकर लाल, डीएसपी अनुज शुभम और करौली कोतवाली जाब्ता मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सिविल डिफेंस और प्रशासन की सतर्कता ने दो लोगों की जिंदगी बचा ली। इस दौरान एसडीआरएफ प्रभारी फूलसिंह, सिविल डिफेंस प्रभारी प्रदीप सिंह, सिविल डिफेंस टीम के पवन, सचिन, अजय, पुष्पेंद्र सैनी, भूपेंद्र, ब्रजभूषण, तरुण, एसडीआरएफ टीम से बलराम, बलकार सिंह, पुनीत, धर्म सिंह, सुनील कुमार, नरेश कुमार, लखपत सिंह शामिल रहे।