Aapka Rajasthan

Karoli 12.65 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

 
Karoli 12.65 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली की मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत दो तस्करों को 12.65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत दो तस्करों को 12.65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

मासलपुर थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस की ओर से ऑपरेशन स्मैक आउट सहित कई अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान का निर्देशन आईजी भरतपुर राहुल प्रकाश द्वारा किया जा रहा है। ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत मासलपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान खेड़ा चौकी तिराहा एनएच-23 से रवि कुमार मीणा (21) पुत्र रामस्वरूप मीणा से 6.13 ग्राम स्मैक और धारा सिंह (28) पुत्र द्वारिका के कब्जे से 6.52 ग्राम स्मैक जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 12.65 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज को कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है