Aapka Rajasthan

Karoli सड़क हादसे में नाबालिग सहित 2 घायल, अस्पताल में भर्ती

 
Karoli सड़क हादसे में नाबालिग सहित 2 घायल, अस्पताल में भर्ती 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला मुख्यालय के पास एनएच-23 सरमथुरा रोड स्थित दीपपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पास खड़ी 15 वर्षीय नाबालिग और टेंपो सवार एक मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए करौली अस्पताल लाया गया, जहां से नाबालिग को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मजदूर का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पिंकी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।


जिला अस्पताल पीएमओ डॉक्टर रामकेश मीणा ने बताया कि करौली-सरमथुरा हाईवे पर दीपपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में सवार मजदूर खालिद (22) और पास ही में खड़ी पिंकी (15) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पिंकी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। खालिद का जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में इलाज जारी है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।