Aapka Rajasthan

Karoli हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

 
Karoli हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली हत्या के प्रयास के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को सपोटरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के गोठरा गांव से दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।सपोटरा थाना प्रभारी अबजीत कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने समय राज उर्फ सोनू (19) पुत्र छुट्टन लाल, निवासी डड़ैला की झौपड़ी गज्जू पुरा और रितेश (19) पुत्र छुट्टन लाल, निवासी डड़ैला की झौपड़ी को गोठड़ा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।

हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार। - Dainik Bhaskarहत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के ही पंखीलाल ने एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में आरोप लगाया की दीपावली के दिन वो अपने परिवार के सदस्यों साथ देवता की जात करने जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सपोटरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अबजीत कुमार, एएसआई रजन लाल, कॉन्स्टेबल लाखन सिंह और धर्मेद्र मौजूद रहे।