Aapka Rajasthan

Karoli कालीसिल बांध पर पुल निर्माण के बाद सफर होगा आसान

 
Karoli कालीसिल बांध पर पुल निर्माण के बाद सफर होगा आसान
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्थाधाम बरवासन देवी के मन्दिर के समीप कालीसिल बांध पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से परिवर्तित बजट में वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा में घोषणाओं के तहत बांध पर हाईलेबल पुल निर्माण की बड़ी सौगात दी है। जिससे सपोटरा ही नहीं अपितु डांग क्षेत्र के लोगों को विकास की आस जागी है।कालीसिल बांध पर पुल निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोग दशकों से मांग कर रहे थे। विधायक हंसराज मीना के प्रयासों से लोगों को पुल की सौगात मिली है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने परिवर्तित बजट में वित्त एवं विनियोग चर्चा में सपोटरा क्षेत्र में कालीसिल नदी पर हाईलेबल ब्रिज निर्माण मय सलेमपुर से बालौती-डाबरा-शेखपुरा-गोठरा व कैलादेवी तक सड़क मार्ग निर्माण के लिए 60 करोड़ की घोषणा की है। विधायक हंसराज मीना ने बताया कि पुल निर्माण के बाद एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। कालीसिल पर पुल निर्माण नहीं होने से लोगों को नावों से सफर करना पड़ता है। कालीसिल बांध पर पूर्व मे कई बार नाव पलटने से हादसे हो गए थे। जिसके बाद पुल निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी। कालीसिल नदी पर पुल निर्माण की आवश्यकता के बारे में कई बार मुद्दा उठाया था। अब कालीसिल बांध पर हाईलेबल ब्रिज का निर्माण होने के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए सपोटरा से कैलादेवी का सफर आसान हो जाएगा। व्यापारिक सुवि