Karoli स्कूल के प्रवेश द्वार के सामने से हटाया गया ट्रांसफार्मर
Aug 6, 2024, 13:52 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली यहां रणगवां ताल स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की चारदीवारी में स्कूल भवन के सामने लगा ट्रांसफार्मर अब विद्युत निगम ने हटा दिया है। ट्रांसफार्मर के हटने से विद्यार्थियों और विद्यालय प्रशासन को राहत मिली है। लबे समय से विद्युत ट्रांसफार्मर के स्कूल भवन के सामने रखा होने से खतरे की आशंका बनी रहती थी। इसे लेकर पिछले दिनोंस्कूल के प्रवेश द्वार पर ट्रांसफार्मर, जिमेदार कर रहे अनदेखी शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारी हरकत में आए और रविवार को स्कूल का अवकाश होने के चलते स्कूल भवन के सामने से ट्रांसफार्मर को हटाने की कार्रवाई की। ऐसे में अब विद्यार्थी भयमुक्त होकर स्कूल चारदीवारी में चहलकदमी कर सकेंगे और उन्हें राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि इस ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए सीबीईओ सर्वेश कुमार गुप्ता ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया था तथा स्कूल प्रशासन की ओर से विद्युत निगम की ओर से जारी डिमांड नोटिस की राशि भी करीब साढ़े 7 माह पूर्व जमा कराई जा चुकी थी। कलक्टर को भी अवगत कराया गया। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर को हटाने की दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे थे, जिससे अभिभावक भी स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। वहीं स्कूल के सामने ट्रांसफार्मर रखा होने से नामांकित बच्चों का ठहराव भी पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो पा रहा था। ट्रांसफार्मर हटने से अब विद्यार्थी निर्भय होकर स्कूल परिसर में खेलकूद सकेंगे।
